दिलीप कुमार उर्फ़ युसूफ खान आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह गए। कुछ दिनों से दिलीप कुमार(Dilip kumar) की तबियत ठीक नहीं थी जिस वजह से वह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में थे। आज सुबह 7:30 बजे दिलीप कुमार के डॉक्टर उन्हें जाने की पुष्टि करते हुए मीडिया में खबर दी। दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग भी कहा जाता है। दिलीप कुमार की अंतिम क्रियाओं के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।
इसी के बीच सोशल मीडिया(Social Media) पर एक वीडियो लोग खूब देख रहे है। साथ ही एक दूसरे के साथ साझा भी कर रहे हैं। जिसमें एक महिला काले रंग के वस्त्र में दिख रही है। जो दिलीप कुमार के घर जाने का प्रयत्न कर रही है, वह खुद को दिलीप कुमार का रिश्तेदार बता रही है। लेकिन दिलीप कुमार के परिजन इस बात से नकार रहे हैं। हालांकि दिलीप कुमार के घर वाले कह रहे हैं कि वह महिला उनके परिवार से कोई ताल्लुकात नहीं रखती।
आखिर कौन है यह महिला, परिवार वाले पहचानने से क्यों कर रहे हैं इनकार
वीडियो में दिख रही महिला के हाथ में एक काले रंग का पर्स है और उसने काले रंग का ही मास्क पहना हुआ है। वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला रोती हुई दिखाई दे रही है और वह पुलिस से बार-बार अनुरोध कर रही है कि वे उन्हें दिलीप कुमार के घर के अंदर प्रवेश करने दे। परंतु आसपास के लोग और पुलिसकर्मी भी उन्हें रोक रहे हैं उन्हें कोई भी अंदर नहीं जाने दे रहा। क्या यह दिलीप कुमार की कोई पत्नी है या प्रेमिका यह एक रहस्य बनकर रह गया है। इतना तो तय है कि अगर सच में वह महिला रिश्तेदार होती तो उनके परिवार वाले जरूर पहचानते और उन्हें घर के अंदर प्रवेश करने देते।
महिला खुद को बता रही है, दिलीप की रिश्तेदार
एक प्रतिष्ठित सोशल मीडिया चैनल(Social Media Channel) वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि “यह महिला खुद को दिलीप कुमार(Dilip kumar) का रिश्तेदार बता रही है। कोविड के कारण पुलिसकर्मी इन्हें घर के अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। आपको बता दें कि बाद में परिवार ने इस बात की पुष्टि की है कि वो उस महिला को नहीं जानते हैं। अब ये महिला कौन थी और वह दिलीप की मौत पर इतना भावुक क्यों हो रही थी ये अपने आप में एक बड़ा राज है।
फैंस दे रहे जवाब
वीडियो के बारे में फैंस भिन्न–भिन्न प्रकार की बातें कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजरनेम जवाब देते हुए लिखा है कि “बहुत ही गलत बात जाने देते, क्या हो गया। आखिरी दर्शन ही तो करना चाहती थी’ एक अन्य फैन ने लिखा है कि “जरूर यह महिला दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की सबसे बड़ी प्रशंसक होंगी जिन्होंने जिंदगी भर उन्हें चाहा। देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो वह रो पड़ेंगी।”
Who is this lady ? outside of Late Dilip kumar House pic.twitter.com/s6f5aWpxTj
— Mohit (@cricmohit01) July 7, 2021