दोस्तों एक समय ऐसा था जब दुनिया भर में महामारी का कहर बहुत ज्यादा था . सभी खौफ में जी रहे थे सभी ने ये उम्मीद छोड़ दी कि वे फिरसे सामान्य जीवन जी पायेंगे . हर देश में महामारी की वजह से लाखो जाने गयी हर एक ने इस बीमारी से किसी अपने को खोया है जिसका दुःख उन्हें हमेशा रहेगा . लेकिन इतने बुरे समय के बाद जंहा कुछ देशो में महामारी से राहत मिली है वही ऐसे में चीन से खबर सामने आई है खबर के मुताबिक चीन के कई शहरों में कोरोना फिरसे तांडव करने लगा लगा है . वंहा की स्थिति बहुत ही खराब होती हुयी नज़र आ रही है जिसे आप विडियो में देख सकते है .
खासतौर से शंघाई में हालात काफी ज्यादा नाजुक हैं। एक और कोरोना के मामलों के चलते लोग परेशान हैं तो वहीं सख्त लॉकडाउन के चलते लोगों के सामने खाने-पीने का जरूरी सामान जुटाना भी मुश्किल हो गया है। शंघाई से दो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जो यहां की स्थिति बताने के लिए काफी हैं।ट्रेवलर XIE,WUWEI ने शंघाई का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर जा रहा है और कभी गुजरती हुई एंबुलेंस को रोकने की कोशिश करता है तो कभी स्वास्थ्यकर्मियों के आगे गिड़गिड़ाता है। ये शख्स सड़क पर लेटकर रोता हुआ भी वीडियो में दिख रहा है।एक और वीडियो जर्नलिस्ट माइकल स्मिथ ने शेयर किया है। जिसमें लोग जरूरी चीजों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है- शंघाई में स्थिति भयावह है। लाखों लोगों के खुद का पेट भरने के लिए संघर्ष करने, बुजुर्गों को दवा नहीं मिलने और इसके चलते लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। बहुत से लोग सरकारी खाद्य वितरण पर निर्भर रह गए हैं, जो कि नाकाफी है।
शंघाई में आ रहे रिकॉर्ड मामले
शंघाई चीन का सबसे बड़े शहर होने के साथ-साथ वैश्विक वित्तीय केंद्र भी हैं। शंघाई में बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 20 हजार दैनिक तक पहुंच गए हैं। शंघाई में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। वहीं 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में लोगों को सख्त लॉकडाउन का भी सामना करना पड़ रहा है। जिससे कई तरह की परेशानियां लोगों के सामने खड़ी हो रही हैं।
#China #shanghai A human tragedy under the closed city of Shanghai The indifference of hospitals and doctors when faced with dying patients seeking advice pic.twitter.com/I3UbasqmC0
— XIE,WUWEI 谢吴伟 (@traveller354) April 9, 2022
The situation in Shanghai is scary. Reports of millions struggling to feed themselves, elderly unable to access medicine, videos of small riots breaking out circulating on social media. Many households relying on inadequate govt food deliveries. pic.twitter.com/bW1ixaTu7O
— Michael Smith (@MikeSmithAFR) April 8, 2022