दोस्तों कई बार खेल के मैदान में टेंशन भरा माहौल बन जाता है . दर्शक भी टेंशन में नज़र आते है और उन्हें देखकर ऐसा लगता है जीत हासिल करने का दबाब खिलाडियों पर नही बल्कि उन पर बना हुआ है . ऐसे जब सभी उम्मीद छोड़ बैठते है और उन्हें एक उम्मीद की एक किरण दिखाई दे तो चारो और बस उसी का नाम गूंजने लगता है .सभी उसका नाम पुकार पुकार कर उस खिलाडी प्रोत्साहन बढ़ाने लगते है.ऐसा ही कुछ नजारा वानखाड़े स्टेडियम में देखने को मिला है .जब पूरा देश एक सुर में खिलाडी के नाम पुकारने लगा .
10.5 ओवर हो चुके थे और सिर्फ 61 रन बना था। पूरे मैदान में एकदम सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन जैसे ही मैदान में येलो जर्सी पहने महेंद्र सिंह उतरे पूरा ग्राउंड धोनी-धोनी गूंज उठा। धोनी के आते ही हर कोई उत्साह से भर गए।
Ground Erupted ? Dhoni Dhoni Dhoni ??? @msdhoni pic.twitter.com/WGu2V3ZvsL
— Saran Vjay | BEAST | MSD ? (@Saran_Vjay) March 26, 2022
आईपीएस 2022 के ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स पूरी तरह से हावी थी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने आकर पूरा माहौल ही खुशनुमा कर दिया।यहां तक की कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान तक धोनी की एंट्री में अपनी कुर्सी छोड़कर उठ खड़े हुए। वह अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए दिखे।
Prince #AryanKhan in the house ?#IPL2022 #CSKvKKR #TATAIPL #ShahRukhKhan #TeamShahRukhKhan pic.twitter.com/urPktZuXNm
— Team Shah Rukh Khan ⚡️ (@teamsrkfc) March 26, 2022
बता दें कि धोनी 35 माह बाद आईपीएल में फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का 38 गेंद में लगाया। इससे पहले वह 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगाई थी। उन्होंने उस दौरान 48 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी। यह आईपीएल में धोनी की सबसे बड़ी पारी भी थी।
श्रेयस अय्यर की अगुआई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार आगाज किया है। आईपीएल 2022 के उद्घाटन मैच में केकेआर ने डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया। मैच में सीएसके की टीम पहले खेलते हुए 5 विकेट पर सिर्फ 131 रन बना सकी थी। एमएस धोनी ने नाबाद 50 रन बनाए।