भले ही भारतीय जनता पार्टी को भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी होने का तमगा हासिल न हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गर्व है। बीजेपी की लोकप्रियता देश में ही नहीं विदेशों में भी है। हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार भाजपा अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के बीच सबसे लोकप्रिय भारतीय राजनीतिक पार्टी है। इसके साथ ही इस अध्ययन में यह खुलासा हुआ कि पार्टी को भारतीय प्रवासियों का खूब समर्थन मिल रहा है। इसके आधार पर कह सकते है की NRI चाहते हैं, भारत में अगली सरकार BJP की ही बने।
विदेशों में भी लोकप्रिय है बीजेपी
सर्वेक्षण में यह साफ हो गया कि 32 फीसदी भारतीय-अमेरिकियों ने बीजेपी का नाम लिया, जबकि महज 12 फीसदी लोग कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े नजर आए। आपको बता दे कि सर्वे में शामिल 40% लोगों ने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी उनके नजदीक नहीं है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया की मदद से कानेर्गी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस की ओर से 2020 इंडियन अमेरिकन एटिट्यूड सर्वे में छापा गया है। इस सर्वे के अनुसार कुल मिलाकर यदि कांग्रेस और अन्य छोटी पार्टियों के समर्थकों को आपस में जोड़ा जाए, तो बीजेपी के अलावा किसी पार्टी के करीब पाए जाने वालों की संख्या 28% रही है।
14 लाख लोगों ने प्रवासन के बाद नागरिकता ली
इस सर्वे में पिछले साल के सितंबर में 1,200 भारतीय-अमेरिकियों को शामिल किया गया था। कुछ यहां के नागरिक थे और कुछ नहीं। इस सर्वे के आधार पर प्राप्त नतीजों का विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा अध्ययन किया गया और बुधवार को इसे छापा गया। इस सर्वे में कहा गया कि अमेरिकी जनगणना समुदाय सर्वेक्षण के मुताबिक भारतीय-अमेरिकियों की संख्या 42 लाख है। अध्ययन में यह भी कहा गया, उनमें से 26 लाख अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। 12 लाख अमेरिका में पैदा हुए हैं, 14 लाख लोगों ने प्रवासन के बाद नागरिकता ली है और उनमें से 42 प्रतिशत के पास भारत की विदेशी नागरिकता भी है।
गौरतलब है इस सर्वे के अनुसार, 49 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने प्रधानमंत्री मोदी के काम को भारत में बेहतर मान रहें हैं। सर्वे के अनुसार 35% लोग मजबूती से उनके समर्थन में आते हुए दिखे। जबकि उसके उलट 31% लोगों ने उनके काम को अस्वीकार किया और 22 फीसदी लोग उनके काम से बिल्कुल ही संतुष्ट नजर नहीं आए। सर्वे में इस बात का पता लगाया कि कितनी गर्मजोशी से शामिल लोगों ने भारतीय नेताओं को अंक दिए। इस सर्वे में जो आंकड़े आए वह चौकाने वाले थे। आपको बता दें कि नतीजे में सामने आया कि मोदी को 58, बीजेपी(BJP) को 57, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) को 46 और कांग्रेस पार्टी को 44 और राहुल गांधी को सबसे कम 38 अंक मिले।