दोस्तों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाने वाली मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी अक्सर सुर्खियों में रहती है .कभी करोड़ो की कीमत वाले अपने महल से जहाज की वजह से तो कभी प्राइवेट जेट , लिपस्टिक , स्पैशल पानी और चाय की वजह से .नीता अबानी के इस्तेमाल में आने वाली हर चीज़ की कीमत लाखो करोड़ो में होती है .मुकेश अम्बानी ने नीता अम्बानी को रानी की तरह रखा है वो उनके हर महंगे शौक पुरे करते है . आपको बता दे इन दिनों नीता अम्बानी अपने करोड़ो की कीमत वाले बैग के लिए सुर्खियों में बनी हुयी है .क्या है इस बैग की खासियत जानने के ल्लिये लेख को अंत तक जरुर पढ़े .
नीता अम्बानी इस्तेमाल करती है दुनिया का सबसे महंगा बेग
अभी इन दिनों वो फिर चर्चा का विषय बनी हुई है जहां वो बेहद खूबसूरत और काफी महंगी बैग के साथ नजर आई है , बताया जा रहा कि उन्होंने जो बैग कैरी किया है वो बेहद कीमती है और उसमे कई बेशकीमती हीरे जड़े हुए है। आईए जानते है,नीता अंबानी के इस बैग के बारे में! इन दिनों नीता अंबानी की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें वो सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर खान के संग नजर आ रही है।इन तस्वीर में तीनों महिला बेहद खूबसूरत लग रही है। जहा अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान काले रंग के आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही है। वहीं नीता अंबानी सफेद रंग के गेटअप में काफ़ी आकर्षित लग रही हैं। जहां उन्होंने एक बैग कैरी किया है जो काफी महंगा है और खुबसूरत दिख रहा है।
बेग इतना महंगा की आ जाये एक नयी कार
नीता अंबानी ने जो बैग लिया है वो व्हाइट कलर की है, उस बैग की खास बात ये ही कि, उसमें 240 हीरे जड़े हुए हैं। नीता अंबानी के इस हैंडबैग की काफी चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक , नीता अंबानी ने जो बैग लिया है वो “हर्मीस हिमालय बिर्किन कंपनी” का है। इस कंपनी का बैग काफी महंगा और अच्छा होता है।इसके पीछे की वजह ये है कि, इन बैग्स को “अफ्रीकी मगरमच्छ की खाल” से निर्मित किया जाता है। इसलिए ये काफी कीमती होता है। इसकी कीमत दो करोड़ साठ लाख रुपये है। नीता अंबानी ऐसे ही कई महंगी चीजों का इस्तेमाल करती है और काफी आलिशान तरीके से अपना जीवन व्यतीत करती है। इसके अलावा नीता अंबानी के पास और भी कई सारे हैंडबैग्स के कलेक्शन है, जैसे फेंडी, सेलीन, हार्मिस से लेकर दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग्स हैं।