उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) राज्य में आज 53 जिलों में पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा यह कहा गया कि आज 53 जिलों में पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगा। वोटों की गिनती भी आज ही की जाएगी। आपको बता दें कि चुनाव उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में होने थे। लेकिन कुल 22 जिलों में भाजपा के प्रत्याशियों को चुने जाने के बाद अब सिर्फ 53 जिलों में ही चुनाव हो रहा है। दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष अलग-अलग जिलों में थी जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रत्याशियों में से चुने जाते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में चार चरणों में जिला पंचायत चुनाव होना है।
75 में से 65 सीटों पर भाजपा सबसे आगे
दरअसल भारत समाचार की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा(Pragya Mishra) ने अपने ट्वीट में लिखा कि “गाजीपुर में 2 AIMIM जिला पंचायत सदस्यों ने बीजेपी को जिताने के लिए वोट किया है। प्रदेश में आपसी भाईचारे की बड़ी मिसाल। गाजीपुर में 67 जिला पंचायत सदस्य है। बीजेपी के 6, सपा के 10, बसपा के 10, सुभासपा के 2, AIMIM के 2 सदस्य हैं, 37 निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य हैं।
22 जिलों में पहले ही जीत चुके हैं बीजेपी
आपको बता दें कि राज्य के 22 जिलों की 22 जिला पंचायतों के अध्यक्षों को मंगलवार को निर्वि रोध निर्वाचित घो षित कर दिया गया। इनमें से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 21 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि इटावा में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की। फिलहाल उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में भारतीय जनता पार्टी(BJP) और समाजवादी पार्टी(SP) के बीच हो रहे इस चुनाव को एक प्रतियोगिता के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना यह है कि इस प्रतियोगिता में भारतीय जनता पार्टी आगे निकलती है या समाजवादी पार्टी।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में BJP 75 में से 65 सीटों पर कब्जा करने में कामयाब हुई..SP को 6 सीटें अन्य को 4 सीटें मिली हैं…यूपी में एक ट्रेंड है..यहां जो पार्टी 5 साल की सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतती है..वो कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव हार जाती है. #UttarPradesh
— Pragya Mishra (@PragyaLive) July 3, 2021
चुनाव परिणाम आने के बाद प्रज्ञा मिश्रा ने ट्वीट कर कहा “जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में BJP 75 में से 65 सीटों पर जीतने करने में कामयाब हुई। SP को 6 सीटें अन्य को 4 सीटें मिली हैं। यूपी में एक ट्रेंड है। यहां जो पार्टी 5 साल की सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतती है। वो कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव हा र जाती है।”
सोशल मीडिया यूजर दे रहे जवाब देखे ट्वीट
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में BJP 75 में से 65 सीटों पर कब्जा करने में कामयाब हुई..SP को 6 सीटें अन्य को 4 सीटें मिली हैं…यूपी में एक ट्रेंड है..यहां जो पार्टी 5 साल की सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतती है..वो कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव हार जाती है. #UttarPradesh
— Pragya Mishra (@PragyaLive) July 3, 2021