दोस्तों फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स और अनुपम खेर के चर्चे आजकल हर जगह हो रहे है . सभी लोग अभिनेता के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते नही थक रहे है . अभिनेता अनुपम खेर सोशल मिडिया पर अक्सर एक्टिव रहते है .हर बार कुछ न कुछ नया शेयर करते रहते है . जो यूजर्स को बहुत पसंद आता है .इस बार भी अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो किसी सेलिब्रिटी का नही बल्कि आम आदमी का है . इस आदमी ने कुछ ऐसा किया कि अभिनेता अनुपम खेर अपने आप को रोक नही पाए और अपनी गाड़ी का शीशा नीचे कर उन खास पलो को कैमरे में कैद करने के लिए मजबूर हो गये .आपको बता दे यूजर्स को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और पलक झपकते ही वीडियो वायरल हो गया .पूरी खबर जानने के लिए खबर को अंत तक जरुर पढ़े .
अनुपम खेर ने इस वीडियो को लेकर जो लिखा है, पहले उसे पढ़िए- ‘आज सुबह दिल्ली में शूटिंग पर जाते हुए #AnilKumarMorya की मोटर साइकिल पर एक साधारण दिन भारत का तिरंगा देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया। भारत के 99.09% लोग ऐसे ही हैं। तिरंगा दिल में लिए घूमते है। बाकी .01% लोग दुखी आत्मायें है। #AnilKumarMorya की जय हो! #TrueIndian #IndianFlag #CommonMan’
बाइक सवार से अनुपम ने की बातचीत
सुबह दिल्ली में शूटिंग पर जाते हुए #AnilKumarMorya की मोटर् साइकल पर एक normal day भारत का तिरंगा देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया।भारत के 99.09% लोग ऐसे ही है।तिरंगा दिल में लिए घूमते है।बाक़ी .01% लोग दुखी आत्मायें है।#AnilKumarMorya ki Jai Ho! ?❤️???? #TrueIndian #CommonMan pic.twitter.com/WlmLhgy5Ny
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 6, 2022
वीडियो को देखकर लग रहा है कि अनुपम खेर किसी ट्रैफिक सिग्नल पर रुके हैं। जैसे ही वो देखते हैं कि एक बाइक सवार ने गाड़ी पर तिरंगा लगाया हुआ है, वो खुद को रोक नहीं पाते हैं और गाड़ी के शीशे नीचेकर वीडियो बनाने लगते हैं। अनुपम को अपने सामने देख पहले तो बाइक राइडर चौंक जाता है। फिर बड़े ही प्यार से ऐक्टर के सवालों का जवाब देता है।
तिरंगा देख गर्व से सीना हुआ चौड़ा
अनुपम खेर उस शख्स से पूछते हैं कि कबसे तिरंगे को बाइक पर लगाकर घूम रहे हो तो उसने बताया कि जब वो बाइक चलाता है, तब झंडा लगा रहता है। ये सुनकर अनुपम खेर का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। वो उस शख्स की तारीफ करते हैं और उसका नाम भी पूछते हैं। जाते-जाते उसे ‘ऑल द बेस्ट’ भी बोलते हैं।
‘द कश्मीर फाइल्स’ में आए थे नजर
बता दें कि अनुपम खेर को पिछले महीने रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ में देखा गया था। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इसमें 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता को दिखाया गया है, जहां रातों-रात उन्हें दूसरे राज्यों में जाकर शरण लेनी पड़ी थी और वहां भी कई परेशानियां झेली थीं। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छुआ और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की।