दोस्तों हमारे देश में बहुत से टैलेंटेड और क्रिएटिव लोग है . लेकिन एक समय था जब उनके इस हुनुर के बारे में ज्यादा लोगो को मालूम नही हो पाता था . लेकिन आज सोशल मिडिया की मदद से देश ही नही दुनिया भर में आप अपने टैलेंट को पहुंचा सकते हो . यदि किसी को आपका टैलेंट पसंद आ जाये तो सराहना के साथ – साथ आपको सपोर्ट करने वाले बहुत से लोग मिल जायेंगे . आपको बता दे इन दिनों सोशल मिडिया पर ऐसे ही एक शख्स का हुनर काफी वायरल हो रहा है जिसकी सराहना किये बिना महिन्द्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा भी अपने आप को रोक नही पाए . आखिर ऐसा भी क्या अनोखा हुनर है उस शख्स में जानने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़े .
इस बार आनंद महिन्द्रा ने हाथ से लकड़ी की ट्रेडमिल (Wooden Trademill) बनाने वाले एक शख्स की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स इसे बनाता हुआ दिख रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने लिखा है, ‘कमोडिटाइज्ड, ऊर्जा के भूखे उपकरणों की दुनिया में, शिल्प कौशल के लिए जुनून, इस उपकरण को हाथ से बनाने में समर्पित प्रयासों के कई घंटे इसे वर्क ऑफ आर्ट बनाते हैं। यह केवल एक ट्रेडमिल नहीं है। मुझे भी एक चाहिए…’
In a world of commoditised, energy hungry devices, the passion for craftsmanship, the hours of dedicated efforts in hand-making this device makes it a work of art, not just a treadmill. I want one… pic.twitter.com/nxeGh6a2kf
— anand mahindra (@anandmahindra) March 24, 2022
एक दिन पहले की थी काव्या मडप्पा की तारीफ
इससे एक दिन पहले आनंद महिन्द्रा ने Bluecat Paper की काव्या मडप्पा की तारीफ की थी। काव्या 100 फीसदी ‘ट्री फ्री’ इको फ्रेंडली पेपर बनाती हैं। उनका यह पेपर 30 देशों में एक्सपोर्ट होता है। काव्या का स्टार्टअप कॉटन इंडस्ट्रीज, लिनेन, फ्लैक्स, हेंप, कॉफी हस्क, मुलबेरी बार्क, बनाना फाइबर और गोबर से ट्री फ्री पेपर बनाता है। काव्या की सराहना करते हुए आनंद महिन्द्रा ने कहा था कि वह न केवल पेड़ बचा रही हैं बल्कि उनकी प्रॉसेस पानी का भी संरक्षण कर रही है। आइए हम सभी उनके ब्रांड और प्रॉडक्ट्स का चुनाव करें।